बिहारीगंज: बिहारीगंज पुलिस की कार्रवाई, दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार भेजा जेल
बिहारीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुर्की वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी गोसाई ऋषिदेव और नारायण ऋषिदेव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।