बक्सर: नदांव मध्य विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू, बच्चों में दिखा उत्साह
Buxar, Buxar | Apr 24, 2026 नदांव स्थित मध्यम विद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह और जिला स्काउट गाइड संयोजक परशुराम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान प्रशिक्षण में बच्चों में उत्साह दिखा। प्रशिक्षण 9:30 बजे शुरू हुआ।