गुन्नौर: सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए ग्रामीण की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से हुई मौत
जनपद अलीगढ़ के दादो थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर के रहने वाले किताब सिंह के नाती का मुंडन संस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर हुआ था। इस कार्यक्रम में जनपद कासगंज के सहाबर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी रामवीर भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से रामवीर की मौत हो गई।