गुना नगर: पीजी कॉलेज मैदान पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ते समय बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में भर्ती
गुना शासकीय पीजी कॉलेज मैदान पर 12 से 14 दिसंबर तक चल रही संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ के दूसरे राउंड में 13 दिसंबर को ग्वालियर मुरार के विजयाराजे कन्या विद्यालय की छात्रा साक्षी सिन्हा बेहोश हो गई, और जमीन पर गिर पड़ी। छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार है ठीक बताई गई है।