विदिशा के पूरनपुरा वाइनशॉप के पीछे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रिटायर्ड कर्मचारी ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान आज्ञाराम कॉलोनी निवासी अतुल चतुर्वेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतुल चतुर्वेदी शिक्षा विभाग में प्यून के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।