बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के निकट नया पुरवा मार्ग में अमरूद के 30 हरे पेड़ काटने पर एक ज्ञात व 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के समीप नया पुरवा मार्ग में मलाकापुर बाहर क्षेत्र में अमरूद के बगीचे के लगभग 30 हरे अमरूद के पेड़ काटने पर मंगलवार की सुबह लगभग 6:00 बजे बाबूराम निवासी शिवराजपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर ने एक ज्ञात तथा 5 से 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।