जिला कलक्टर ने ब्लॉक पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण । पशुओं के उपचार, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा स्टाफ की कार्यप्रणाली जांची। मंगला पशु बीमा योजना में प्रगति व पशुपालकों को बेहतर सेवाएँ देने के दिए निर्देश। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शनिवार को ब्लॉक पशु चिकित्सालय फलौदी का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय की व्यवस्था जांची।