फलौदी: फलोदी के ढढू गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
फलोदी के ढढू गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। फलोदी जिले के ढढू गांव से तीन किलोमीटर दूर जोगी मगरा क्षेत्र में सडक के किनारे ग्रामीणो को पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने पर हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर पाकिस्तान लिखा होने पर ग्रामीणों ने तुरंत फलोदी पुलिस को सूचना दी। वही गुब्बारा मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगो की भीड जमा हो गई।