फलौदी: फलोदी के आऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड, शनिवार को दिनभर चली शीतलहर ने जनजीवन को किया प्रभावित
फलोदी के आऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को दिनभर चली शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। घरों के बाहर खड़ी बाइकों पर बर्फ की चादर जम गई। स्थानीय निवासी छगन प्रजापत ने बताया कि पेड़ों के साथ-साथ घरों के बाहर खड़ी बाइकों पर भी बर्फ की परत जम गई है। खेत-खलियानों में ओस की बूंदें भी बर्फ में तब्दील हो गईं।