यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को फलोदी में सामान्य वर्ग नागरिक संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। समिति ने जनवरी 2026 में लागू होने वाले यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस-2026 को समानता के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।