गुना नगर: पदमनखेड़ी गांव में जमीन विवाद में महिला ने सास-ससुर व देवर-देवरानी पर पति की हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
गुना में म्याना थाना के पदमनखेड़ी गांव में फरियादी महिला रानी यादव ने मायके पक्ष के साथ 21 मई दोपहर को एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया जमीन विवाद में सास ससुर देवर देवरानी ने 20 मई 2026 को पति क्रितपाल सिंह यादव की हत्या कर दी। फरियादी महिला मायके में रह रही थी पति ससुराल पदमन खेड़ी में थे। एसपी से कार्यवाही की मांग की है।