हज़ारीबाग: कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर न्याय की मांग की
कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजित कांग्रेस प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने हाल ही में हुई मारपीट की घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, उनका विरोध जारी रहेगा। यह मामला प्रेस की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है।