अशोक नगर: नई कृषि उपज मंडी पुलिया के पास डीजे गाड़ी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, टला बड़ा हादसा, सड़क पर लगा जाम
अशोकनगर नई कृषि उपज मंडी पुलिया के पास शनिवार को दोपहर 1:00 के आसपास ट्रैक्टर एवं डीजे गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में किसी तरह की किसी भी वाहन चालक को चोट नहीं लगी है। लेकिन सड़क के दोनों और जाम लग गया था मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय तूमैन की ओर से डीजे गाड़ी अशोकनगर आ रही थी तभी अशोकनगर की ओर से ट्रैक्टर नई कृषि उपज मंडी जा रहा था।