कोतमा: अनूपपुर से 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत
Kotma, Anuppur | Aug 2, 2026 रविवार 3:00 बजे वन विभाग ने बताया कि अनूपपुर जिले में विचरण कर रहे तीनों हाथी जैतहरी वन परिक्षेत्र की चोलना बीट के सागौन प्लांटेशन से होते हुए कुकुरगोंड़ा क्षेत्र होते हुए गुजरटोला के गुजर नाला को पार कर रविवार सुबह लगभग 4 बजे छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र की सिवनी बीट स्थित मालाडांड के बांस प्लांटेशन में पहुंच गए, जहां उन्होंने विश्राम किया।