होशंगाबाद नगर: भाग्यश्री लॉज स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोहागपुर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी
शहर के भाग्यश्री लॉज स्थित कार्यालय में शनिवार करीब 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। बताया जा रहा है कि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शनिवार को अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर नर्मदापुरम लौटे थे।