धमदाहा: सड़क हादसे में मृत सब्जी व फल विक्रेता के घर पहुंचे विधायक, परिजनों को दिया ढांढस
धमदाहा :- सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुए भवानीपुर नगर पंचायत के सब्जी एवं फल विक्रेता के घर पहुंचकर रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।