पातेपुर: पातेपुर के चकैया गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई ग्राम भ्रमण यात्रा, जुटे श्रद्धालु
पातेपुर के चकैया गांव में श्री राम जानकी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण यात्रा के दौरान निकाली गई झांकी की लोगों ने खूब सराहना की। गुरुवार की शाम 6 बजे से निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा में आसपास के संकड़ों लोगों शामिल हुए। मालूम हो कि नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर 7 दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया है।