परियोजना गोरमी, रौन एवं मेहगांव में किया गया आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज परियोजना गोरमी, रौन एवं मेहगांव में किया गया। आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत परियोजना अंतर्गत ऑंगनबाडी केन्द्रों में जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया क्षेत्र अंतर्गत लाभार्थी बच्चे एवं उनके परिजन तथा सामान्य जन समुदाय उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पौधारोपण कराया गया एवं पेड़-पोधों के संबंध जागरूकता की जानकारी से अवगत कराया गया, बच्चों के द्वारा पेंटिंग करवाई गई। ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया, पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया तथा बच्चों के द्वारा कहानी कविताऐं सुनाई गईं। आंगन मिलन सेवा संदेश का वाचन कराया गया।
ऑंगनबाडी केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण के तहत बच्चों एवं महिलाओं की प्राथमिक जाँच की गई एवं अंततः विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। गतिविधियों में पोषण प्रदर्शिनी वृक्षारोपण कराया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind