भगवानपुर: ताजपुर पंप स्थित लकड़ी की दुकान पर महिला से मारपीट, उंगली टूटने का आरोप
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव निवासी राज कुमार शर्मा की पत्नी सरस्वती देवी ने ताजपुर पंप स्थित लकड़ी की दुकान पर चढ़कर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे ताजपुर निवासी धीरेंद्र चौधरी, श्याम कुमार चौधरी एवं वेद प्रकाश चौधरी दुकान पर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।