कांके: BJP प्रदेश कार्यालय में BJP प्रवक्ता ने JMM की न्याय यात्रा पर कसा तंज, कहा- JMM नेता अपना मजाक खुद उड़ा रहे हैं
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेएमएम के द्वारा निकल जा रही न्याय यात्रा पर तंज कसा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पिछले 4 वर्षों तक अन्याय का पर्याय बन चुकी हेमंत सरकार के लिए न्याय यात्रा निकालना इस प्रदेश के साथ क्रूर मजाक है।