कांके: बूटी मोड़ के पास परिजन से बिछड़ा बच्चा ट्रैफिक पुलिस को मिला, ट्रैफिक पुलिस ने बच्चे को परिजन को सौंपा
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2024 रांची स्थित बूटी मोड़ के पास एक बच्चा अपने परिजन से बिछड़ गया था। बिछड़ा हुआ बच्चा बूटी मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को मिला। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बच्चे को ट्रैफिक पोस्ट में सुरक्षित रखा। कुछ देर बाद बच्चे को ढूंढते हुए उसके परिजन बूटी मोड़ स्थित ट्रैफिक पोस्ट पहुंचे, जहां ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को परिजन को सौंप दिया।