कांके: रांची सहित आस पास के इलाकों में देखा गया घना कोहरा, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2024 रांची सहित आस पास के इलाकों में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। रांची के कई जिलों में सूबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चलाना पड़ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।