जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड में मनाया गया विमुक्त दिवस
शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी
प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। दिनांक 31 अगस्त को विमुक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है। भिण्ड के जिला पंचायत सभाकक्ष में विमुक्त दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग भिण्ड श्री अरविन्द कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विमुक्त घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु महासंघ श्री रामकृष्ण सिंह बघेल, अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विमुक्त दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग भिण्ड श्री अरविन्द कुमार ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले यह सभी का प्रयास होना चाहिए। शासन की योजनाओं के माध्यम से उक्त जाति, जनजाति के लोगों का जीवन स्तर बेहतर बने और वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। इसके लिये शासन ने अनेक योजनायें प्रारंभ की हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर तथा अपने बच्चों को शिक्षा का लाभ दिलाकर अपने और अपने बच्चों के जीवन को और अधिक बेहतर बनाने की अपील भी की।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
1 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026