महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने देखी महुआ प्रसंस्करण की तकनीक
______________________
महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बैंकों के माध्यम से ऋण एवं अनुदान देने के साथ-साथ नए स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि मऊगंज जिले की महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को सीधी जिले के मझौली विकासखण्ड के गजरी गांव का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान महिलाओं ने महुआ प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीक और उपकरणों का अवलोकन किया। इस यूनिट से महुए के विभिन्न व्यंजन जैसे बिस्किट, लड्डू तथा अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। स्वसहायता समूह की महिलाओं को एसडीएम मझौली आाकाश अग्रवाल ने महुआ आधारित खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा प्रसंस्करण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से स्वरोजगार तथा आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से मऊगंज जिले में महुआ आधारित आजीविका गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं के प्रशिक्षण भ्रमण को सफल बनाने में आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अमित मिश्रा एवं इरशाद मंसूरी का सराहनीय योगदान रहा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा
Rewa, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026