मधेपुरा: मधेपुरा समाहरणालय में बाबा साहब की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मधेपुरा समाहरणालय परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय पर विचार व्यक्त किया।