गयाजी: इमामगंज के सुनसान कुएं से मिली 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गया: इमामगंज थाना क्षेत्र के बढ़ीखाड़ मुसंताड़ गांव में सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पर डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में इमामगंज, कोठी और मैगरा थाना पुलिस पहुंची और शव बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर गहरा चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया। मृतका ने लाल साड़ी और गुलाबी चप्पल पहन रखी थी। पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थाना एवं जिलों से जानकारी जुटानी शुरू की है।
Madanpur, Aurangabad | Jul 16, 2026