रायपुर: रायपुर थाने के कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, कार्रवाई की मांग की
रायपुर थाना क्षेत्र के लड़की गांव में जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर पक्षपात और थाने में मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। राजपूत समाज के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे परिवार ने रायपुर थाने में तैनात कांस्टेबल गोरखाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबन की