कटंगी: व्यवहार न्यायालय कटंगी ने पौधरोपण कर मनाया अप्रैल कूल डे
अप्रैल फूल नहीं.. अप्रैल कूल मनाया, व्यवहार न्यायालय कटंगी में माननीय न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने आज 1 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से माननीय न्यायाधीश सुश्री सुधा पाण्डेय और श्रीमती नेहा ठाकुर, अधिवक्ताओं ने पौधे लगाकर अप्रैल कूल की शुरूआत की।