बक्सर: रामरेखाट पर 8 अप्रैल को गंगा महा आरती में शामिल होंगे देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज, तैयारी पूरी
Buxar, Buxar | Apr 7, 2025 सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर जी 8 अप्रैल मंगलवार की शाम रामरेखाघाट पर होने वाले गंगा महा आरती में शामिल होंगे. श्रीगंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में विशेष आरती का आयोजन पुराना विवाह मंडप में किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मुख्य पुजारी अमरनाथ पांडेय उर्फ लाला बाबा ने बताया कि कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे.