झुंझुनू: कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों में नकबजनी करने वाले आरोपी को पकड़ा, ₹10 लाख का चोरीशुदा माल बरामद
झुंझुनूं में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं की टीम ने मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी बरामद की गई है। थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।