खैर: ऐंचना गांव में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच और उपचार सेवाएं
Khair, Aligarh | Apr 2, 2026 आपको बता दे अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के ग्राम ऐंचना में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों को टीबी सहित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।