रायडीह: भीषण गर्मी से राहत, रायडीह सहित पूरे जिले में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
Raidih, Gumla | May 29, 2026 रायडीह प्रखंड सहित पूरे जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की-हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। मौसम के बदले रुख को देखकर लोगों को मानसून की शुरुआत होने का एहसास होने लगा है।