पाटन: टोल टैक्स के पास ट्रक ने मजदूरों को टक्कर मारी, चार घायल, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि मूलचंद मरावी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम के कैमोरी कटंगी ने रिपोर्ट लिखाई कि मैं अपने साथी अनिल के साथ गेम में ग्राम कैमोरी से गेहूं कटाई के लिए जमुनिया आए थे उसके साथ कुछ और साथी भी थे तभी टोल टैक्स के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।