मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, एसपी कार्यालय में की शिकायत
ओछा थाना क्षेत्र के गढ़ी छतारी निवासी सनोज कुमार पुत्र रमेश चंद पाल ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।