मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र की निवासी महिला ने पति की मौत के बाद देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
गुरुवार की सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में एक महिला परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठी है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की उसके पति की सड़क हादसे में एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद देवर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए अब शादी करने से मना कर रहा है। जिसके चलते महिला परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठी है।