मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र की विवाहिता ने दहेज के चलते ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत एसपी से की
घिरोर थाना क्षेत्र के नगला निर्भय निवासी नेम सिंह पुत्र राम बहादुर ने अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी बेटी को दहेज के चलते ससुराली जनों के द्वारा आए दिन मारपीट कर परेशान किया जाता है। जिसको लेकर पीड़ित पिता ने बेटी के ससुराल जनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत की है।