बदनावर: कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम पलवाड़ा में अनियंत्रित होकर पलटा स्कूली वाहन, 3 बच्चे हुए घायल
Badnawar, Dhar | Nov 18, 2024 बदनावर तहसील के कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम पलवाड़ा के पास बेकाबू स्कूल वाहन पलटी खा गया। हादसे में तीन बच्चों को चोट लगी है। घटना के बाद घायल बच्चों को जिला अस्पताल धार ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम माकनी संचालित ई-ग्रंथ वर्ल्ड स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल में अटैच चार पहिया वाहन जा रहा था।