बदनावर: जनपद पंचायत बदनावर के सामने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए आवंटित की गई जमीन का पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण
Badnawar, Dhar | Nov 18, 2024 बदनावर में बड़ी चौपाटी के पास जनपद पंचायत के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए अलॉट कर दी गई है। नगर परिषद जल्द ही इस पर निर्माण कार्य शुरू कराएगा। भूमि आवंटन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव समेत अन्य नेताओं के साथ भूमि का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की जानकारी ली।