बदनावर: बदनावर में बसों और बड़े वाहनों का प्रवेश बंद, नगर परिषद भवन के पास लगा लोहे का गेट; लोगों को जाम से मिलेगी राहत
Badnawar, Dhar | Nov 20, 2024 बदनावर नगर के मंडी बाइपास से बस स्टैंड तक लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने नगर में बसों और बड़े ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे इस मार्ग पर लगने वाले बार-बार जाम से लोगों को राहत मिलेगी। यहां पेटलावद, राजगढ़, बखतगढ़ मार्ग से आने वाली बसें कृषि उपज मंडी तरफ से प्रवेश कर मंडी रोड होकर बस स्टैंड पहुंचती हैं।