बदनावर: ग्राम नागदा में प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Badnawar, Dhar | Nov 19, 2024 प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर ग्राम नागदा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष अमृतलाल प्रजापति (पटवारी), रतनलाल प्रजापति (जलोद), बालाराम प्रजापति (सेमलिया), बगदीराम प्रजापति (कानवन) और सामूहिक विवाह समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति की उपस्थिति में आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।