गुना नगर: गुना जिला अस्पताल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
गुना जिला अस्पताल में 29 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिला अस्पताल परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जिला अस्पताल पुलिस चौकी एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने मृतक का शव परीक्षण कराया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की पहचान जांच पड़ताल शुरू की है।