गुना नगर: जिला कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर ने सामान्य निर्वाचन शाखा का किया औचक निरीक्षण ,अपने सामने दुरूस्त करायी बैठक व्यवस्था
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज सामान्य निर्वाचन शाखा एवं जनसुनवाई शाखा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में अपने सामने ही टेबिल एवं फर्नीचर को व्यवस्थित कराया तथा अनावश्यक फाइल के बस्तों को निर्धारित स्थान पर रखने के निर्देश दिये।