गुना नगर: गुना शहर में सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों को नगर पालिका की टीम ने पकड़ा शहर से बाहर छोड़ा
गुना शहर की सड़कों पर बेसहारा गाय एवं सांडों को नगर पालिका की टीम पशु वाहन लेकर पकड़ने पहुंची। हनुमान चौराहा, हाट रोड, तेलघानी चौराहा इलाके में सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। एवं शहर से बाहर छोड़ गया। शहर में लगातार सड़कों पर बैठे मवेशियों से लोग परेशान हैं। वही लोग प्रशासन से मवेशियों की उचित व्यवस्था करने की मांग भी कर रहे हैं।