डुमरा: महादेव मंदिर जीर्णोद्धार एवं दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
डुमरा स्थित आवासीय कार्यालय में बागमती कॉलोनी के महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं माँ दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।