"चन्द्रशेखर जी के दौर में नीतियों की वैल्यू थी, आज राजनीति बदल चुकी है" — जननायक की 19वीं पुण्यतिथि पर बोले ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह.
पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर जी की 19वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏💐
बलिया के बेल्थरा रोड स्थित चन्द्रशेखर उद्योग परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जननायक चन्द्रशेखर जी की 19वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
"आज के दौर में बदल गई है राजनीति"
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता आलोक सिंह ने वर्तमान समय में हो रहे दलबदल पर बड़ा बयान देते हुए कहा— "चन्द्रशेखर जी के समय का समाज और राजनीति अलग थी। उस दौर में अपनी नीतियों और सिद्धांतों की एक वैल्यू (कीमत) होती थी, लेकिन आज का समाज और परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।"
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
आयोजक प्रदीप सिंह गुमान सिंह, रविशंकर सिंह पिंकू, सूर्य प्रकाश सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), दिनेश राजभर (भीमपुरा मंडल अध्यक्ष), धर्मदेव सिंह, सतीश यादव, शशि चौरसिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और जननायक के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
#JanNayakChandrashekhar #BalliaNews #BeltharaRoad #Tribute #Politics #SocialMedia #BharatMedia