अटरू: अटरू बस स्टैंड पर ईको कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | May 6, 2026 अटरू बस स्टैंड पर ईको कार में लगी आग: टायर की दुकान भी चपेट में आई, बड़ा हादसा टला अटरू बस स्टैंड के पास बुधवार को एक ईको गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और पास की एक टायर की दुकान को भी नुकसान पहुंचा। ढोटी निवासी सुरेंद्र ऐरवाल अपनी ईको गाड़ी में टायर में हवा भरवाने के लिए बस स्टैंड के पास एक दुकान पर आए जहां आग लग गई।