कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के पास पुल के नीचे फंसे दो पशुओं को फायर सर्विस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ये पशु पुल के नीचे फंस गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार फायर यूनिट की टीम तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का आकलन किया और बचाव अभियान शुरू किया।
फायर सर्विस के जवानों ने रस्सियों और अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी अथक प्रयास किया। टीम ने दोनों पशुओं को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इस रेस्क्यू अभियान में फायरमैन विनोद, फायरमैन योगेश, फायरमैन वंदना और फायरमैन छाया शामिल थे।