अनूपपुर: पसान नगर पालिका क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 6 श्रद्धालु अयोध्या-वाराणसी रवाना हुए
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के छह हितग्राहियों को अयोध्या एवं वाराणसी धाम की यात्रा के लिए 31 जुलाई को रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, परिषद पदाधिकारियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया गया।