🛠️ श्रम कल्याण दिवस का आयोजन
संयुक्त श्रम भवन, जहानाबाद में श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से पाँच-पाँच श्रमिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्रमिकों को श्रम कानूनों, उनके अधिकारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह चयनित पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना तथा असंगठित कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में श्रमिकों को जागरूक किया गया।
#श्रम_कल्याण_दिवस #श्रमिक_कल्याण #श्रमिक_जागरूकता #जहानाबाद जिला_प्रशासन_जहानाबाद विकसित_भारत समृद्ध_बिहार आदर्श_जहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 17, 2026