ढाका: पचपकड़ी के दवा कारोबारियों ने 20 मई के भारत बंद को समर्थन दिया
पूर्वी चंपारण:- पचपकड़ी के दवा व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय अशोका होटल में संध्या 7 बजे आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के दवा कारोबारियों के भारत बंद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी दवा कारोबारियों ने एक स्वर में भारत बंद का समर्थन करते हुए बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया।